उत्तराखंड

हल्द्वानी में मधुमक्खियों का हमला, 3 घायल


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हल्द्वानी में कॉलटैक्स काठगोदाम के पास मंगलवार को मधुमक्खियों ने रह चलते लोग और बाइक सवारों पर हमला कर दिया था, जिसके चलते कई लोग सड़क पर लेट गए, कुछ ओट में जाकर छिप गए जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। इस दौरान करीब 60 लोग को मधुमक्खियों ने शिकार बनाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गवाहो के मुताबिक कॉलटैक्स नहर कवरिंग रोड से लगे होटल के पीछे एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। बताया जा रहा है कि किसी ने छत्ते में पत्थर मार दिया था। जिससे मधुमक्खियों का झुंड हमलावर हो गया। नहर कवरिंग रोड से नैनीताल रोड तक मधुमक्खियां लोगों पर टूट पड़ीं।

लोग इधर उधर दौड़ने लगे, कई लोग जान बचाने के लिए सड़क पर लेट गए तो कुछ ने आसपास की दुकानों में घुस कर किसी तरह से मधुमक्खियों से खुद को बचाने लगे। मधुमक्खियों ने कुसुमखेड़ा निवासी प्रणय, कंचन और आकाश को बुरी तरह से काट लिया। राहगीर तीनों को बचाकर बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। बेस अस्पताल के डॉ. हर्षित जोशी ने बताया कि तीनों की हालत ठीक है। आब्जर्वेशन के लिए तीनों को भर्ती किया गया है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button