उत्तराखंड

उत्तराखंड के उपनल कर्मचारी तीसरे दिन भी कार्यबहिष्कार पर रहे, कर्मचारियों ने एकता विहार में प्रदर्शन कर धरना भी दिया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

प्रदेश के उपनल कर्मचारी बीते बुधवार को तीसरे दिन भी कार्यबहिष्कार पर ही रहे। कर्मचारियों ने एकता विहार में प्रदर्शन कर धरना भी दिया। इस बीच कुछ कर्मचारियों की सीएम पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में वार्ता कराई भी गई। कर्मचारियों ने कहा, सीएम ने 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया है, लेकिन जब तक सभी मांगों पर अमल नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल एकता विहार में एकत्र हुए उपनल कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा, विभिन्न विभागों में वर्षों की सेवा के बाद भी उनके पदों को सृजित पदों के विपरीत बताते हुए उनकी सेवाएं भी समाप्त की जा रही हैं। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी भी है। उनके सुरक्षित भविष्य के लिए उनके पदों को अधिसंख्यक घोषित करने के साथ ही उनके मानदेय में 20 प्रतिशत की वृद्धि भी की जाए। सीएम से मिलने के बाद कर्मचारी सचिव दीपेंद्र चौधरी से भी मिले। उपनल कर्मचारियों ने कहा, सरकार ने अन्य मांगों के लिए कमेटी गठित करने का भी आश्वासन दिया है। प्रदर्शन कर धरना देने वालों में उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्च के संयोजक विनोद गोदियाल, राकेश राणा, शंभू दत्त बुधानी, विनय प्रसाद, महेश भट्ट, प्रमोद गुसाई, विजय राम खंकरियाल, कल्पना बर्तवाल, स्नेहा बिष्ट, राजकुमारी नेगी, मीना रौथाण, नरेश शाह आदि शामिल रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button