उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड के श्रीनगर में इन दिनों गुलदार की दहशत, घास लेने गई 3 महिलाओं पर हमला I
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड के श्रीनगर में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी ही हुई है। आज गुरुवार को कीर्तिनगर ब्लॉक के नैथाणा गांव की तीन महिलाओं पर गुलदार ने अचानक से हमला कर दिया। महिलाएं गांव के पास ही जंगल मे घास लेने को गई थीं। गुलदार ने महिलाओं को नाखून और दांत मारकर बुरी तरह से घायल भी कर दिया। वहीं, महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया। इसके बाद आस पास के लोगों ने महिलाओं को उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सा अधीक्षक अजय विक्रम सिंह ने बताया कि जख्म तो गहरे हैं, लेकिन तीनों महिलाएं खतरे से भी बाहर हैं। उनका अभी इलाज किया जा रहा है।