उत्तराखंडक्राइम

तीन नशे के सौदागर आये पौड़ी पुलिस के शिकंजे में 116 किलोग्राम अवैध गांजा तस्करी में थे संलिप्त, लम्बे समय से चल रहे थे फरार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

थाना रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा रिखणीखाल थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के थाना बैरियर पर एक वाहन को संदिग्ध लगने पर रोका गया तो  वाहन में पीछे की तरफ पुलिस से बचने के लिये फ्लोर केबिन बना हुआ था जिसकी तलाशी की गयी तो केबिन में 13 प्लास्टिक के बैंगों में 116.665 किलोग्राम अवैध गांजा भरा हुआ था। चालक राजेश काला , निवासी शिब्बूनगर कोटद्वार को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अभियोग में संलिप्त अन्य अभियुक्त तेजपाल, मनीष और संजय फरार चल रहे थे, जिनकी पौड़ी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही थी, लेकिन अभियुक्त शातिर किस्म के होने के कारण पुलिस को लगातार चकमा दे रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा फरार अभियुक्तों पर 2500-2500 रूपये का ईनाम घोषित कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिये टीम गठित करने के पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी विभव सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक मनिभूषण श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष रिखणीखाल अरविन्द कुमार और प्रभारी सीआईयू कमलेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासो के बाद तेजपाल, मनीष व संजय उर्फ संजू को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button