कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पत्नी और अपने 5 दोस्तों के साथ सचिन तेंदुलकर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर I
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे भारत रत्न व पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को जंगल सफारी के दौरान ढिकाला में बाघ के दीदार हुए। पत्नी और अपने 5 दोस्तों के साथ सचिन तेंदुलकर ने खिनानौली रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम भी किया। शनिवार को पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से जंगल सफारी कर लौट सकते हैं।
सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली और 5 दोस्तों के साथ बीते बृहस्पतिवार को रामनगर आए थे। रामनगर के एक रिजॉर्ट में रात्रि विश्राम के बाद ही सचिन तेंदुलकर शुक्रवार प्रातः 6 बजे धनगढ़ी गेट पहुंचे। यहां से सीटीआर निदेशक डा. धीरज पाण्डेय के साथ ही जिप्सियों में सवार होकर ढिकाला के लिए रवाना हुए। वनकर्मियों के अनुसार, ढिकाला जोन के सांभर रोड पर ही सचिन तेंदुलकर को पहले बाघ दिखाई दिया, उसके कुछ ही आगे हाथी के भी दर्शन हुए। बाघ व हाथी को देख वह काफी रोमांचित हुए। दोपहर तक जंगल सफारी करने के बाद सचिन तेंदुलकर ने खिनानौली रेस्ट हाउस में भोजन किया व शाम के समय भी जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। खिनानौली रेस्ट हाउस में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रात्रि विश्राम किया। आज शनिवार उनके पार्क से बाहर आने की उम्मीद भी है, लेकिन अभी कोई पुष्टि नहीं है।
उपनिदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व दिगांथ नायक ने बताया पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी व 5 दोस्त कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में जंगल सफारी कर रहे है। सचिन तेंदुलकर को बाघ और हाथी भी दिखाई दिए हैं। सचिन खिनानौली रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। आज शनिवार को उनके लौटने की संभावना है।




