उत्तराखंडवायरल न्यूज़

जम्मू कश्मीर चुनाव ड्यूटी से लौट रही आईटीबीपी जवानों की बस पलटी: सात घायल

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रही आईटीबीपी जवानों से भरी बस पलट गई। बता दें कि ऋषिकेश-चम्बा नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ। हादसे के दौरान सात जवान घायल हुए हैं जबकि अन्य सभी जवान सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक बस ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि नरेंद्र नगर स्थित श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय में घायलों को लाया गया। जहां पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल नेगी के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम द्वारा घायल जावानों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं, आईटीबीपी के जवानों के साथ मेडिकल टीम के सदस्य अजय व मिलन ने बताया कि उनकी टीम द्वारा घटना स्तर पर ही घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button