उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने वाहन संचालन और होमस्टे योजनाओं में बेहतर कार्य की निर्देश दिया

वाहन संचालन व होमस्टे के क्षेत्र में करें बेहतर काम- जिलाधिकारी वाहन व होमस्टे योजना में 25 आवेदनों में से 22 किए गए स्वीकृत कोटद्वार, पौड़ी।

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना व दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना की बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वरोजगार के लिए आ रहे आवेदनों की जांच कर उन्हें योजना से लाभांवित करें।

इस दौरान उन्होंने आवेदकों से स्वरोजगार योजना में होमस्टे व वाहन मद के व्यावसायिक व कार्यक्षेत्र के बारे में संपूर्ण जानकारी ली। जिलाधिकारी ने आवेदकों को कहा कि समय पर बैंकों में अपने दस्तावेज जमा करें, जिससे बैंक को ऋण देने में आसानी प्राप्त होगी। उन्होंने आवेदकों को वाहन संचालन व होमस्टे के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने को कहा।

कहा कि स्वरोजगार को अत्यधिक बढ़ावा दें, जिससे आय में वृद्धि हो सकेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन आवेदकों के दस्तावेज अधूरे रह गए हैंवह समय पर दस्तावेज पूर्ण करते हुए पर्यटन विभाग को प्रस्तुत करें।

उन्होंने स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को योजना के तहत अधिक से अधिक स्वरोजगार मुहैया करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों को कहा कि जिन आवेदकों द्वारा पूरे दस्तावेज बैंक को प्रस्तुत किये हैं

वह तत्काल आगे की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में 13 आवेदन तथा दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना में 12 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें वाहन के लिए 5 व गैर वाहन मद में भी 5 आवेदनों को स्वीकृति दी गई और होमस्टे के लिए सभी 12 आवेदनों को स्वीकृत किया गया।

बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री, डीडीएम नाबार्ड हिमांक शर्मा, आरआई परिवहन विभाग आनन्द वर्धन, सहायक प्रबंधक उद्योग माधो सिंह, आइसीआइसी बैंक से आशीष बडोनी, स्टेट बैंक से गरिमा उनियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | https://tweet.id | https://kauna.biz.id | https://www.alishayaan.com | https://hytaletextures.com | https://hytaletextures.com/account | https://hytaletextures.com/cart | https://hytaletextures.com/eventv2 | https://hytaletextures.com/faq | https://hytaletextures.com/info | https://hytaletextures.com/login | https://hytaletextures.com/member | https://hytaletextures.com/page | https://hytaletextures.com/product | https://hytaletextures.com/register | https://tokolampusorot.com | https://e-casinositesi.com | https://nikeblazers.us | https://pandorashops.us | https://deathmonkey.org | https://belvederechurchofchrist.org | https://jogo-fortune-tiger.org | https://phimsongngu.org | https://go-movie.org | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 |