Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंडवायरल न्यूज़

नगर के हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट के दौरान प्रभावितों के मकानों में दरारें


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नगर के हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट के दौरान प्रभावितों के मकानों में अब दरारें आ रही हैं। साथ ही कुछ मकानों से गंदे पानी का रिसाव हो रहा है। बीते सोमवार को बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में प्रभावित परिवारों ने जिलाधिकारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा और क्षेत्र के निरीक्षण की मांग भी की। प्रभावितों ने कहा कि पिछले दो महीने से भूस्खलन का ट्रीटमेंट कार्य चल रहा है। ट्रीटमेंट के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से भारी मशीनों से भूमि के अंदर ड्रिल भी की जा रही है जिससे कई मकानों में दरारें तक आ गई है। दरारें लगातार बढ़ ही रही हैं। कहा गया कि कई मकानों से गंदे पानी का रिसाव हो रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने प्रभावितों को आश्वासन भी दिया कि जल्द एक टीम गठित कर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण भी किया जाएगा। इस मौके पर अनिता देवी, रोशनी थपलियाल, प्रीति नेगी, देवेश्वरी, आशा, गोदांबरी, मीना, रेखा, माहेश्वरी, विनिता, योगेंद्र सिंह बिष्ट आदि भी मौजूद रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button