पंतनगर विश्वविद्यालय के 06 दिव्यांग कर्मचारियों का शीघ्र बढ़ेगा वाहन भत्ता, मंत्री गणेश जोशी ने दी स्वीकृति।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पंतनगर विश्वविद्यालय के 06 दिव्यांग कर्मचारियों का वाहन भत्ता शीघ्र ही बढ़ा दिया जायेगा। इसके लिए सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांग कर्मचारियों हेतु पुनरीक्षित वाहन भत्ता विश्वविद्यालय में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों को भी अनुमन्य किये जाने का अनुरोध किया गया था। जिसकी सहमति कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दे दी गई है। दिव्यांग कर्मियों को कार्यस्थल तक आने एवं वापस जाने में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए वाहन भत्ते की दरों का पुनरीक्षण करने का फैसला लिया गया है। ग्रेड वेतन के हिसाब से वाहन भत्ते को दोगुना करते हुए 500 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक किया गया है। जिसका शीघ्र ही आदेश जारी किया जाएगा।




