पवित्र अमरनाथ यात्रा: 4,875 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पवित्र अमरनाथ गुफा तीर्थयात्रा के लिए 4,875 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 162 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। जत्थे में 3,464 पुरुष, 4,333 महिलाएं, 14 बच्चे, 57 साधु और 7 साध्वियां (महिला साधु) शामिल थीं।




