प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए केंद्रीय पोर्टल से आवेदन प्रक्रिया शुरू, अपने मोबाइल से घर बैठे ऐसे करे आवेदन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए केंद्रीय पोर्टल से आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। यूपीसीएल ने इस पोर्टल पर राज्य में आवेदन संबंधी सभी औपचारिकताएं समय से पहले ही पूरी भी कर दी हैं। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि नेशनल पोर्टल pmsuryaghar.gov.in के माध्यम से राज्यनिवासी सीधे आवेदन भी कर सकते हैं। यहां आवेदन के साथ ही योजना से जुड़ी सभी जानकारियां भी ली जा सकती हैं। इसके अलावा उपभोक्ता सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए भी पीएम-सूर्यघर एप भी लांच किया गया है, जिसके माध्यम से अपने मोबाइल से घर बैठे ही आवेदन भी किया जा सकता है। इस योजना के तहत 1 किलोवाट पर 30 हजार, 2 किलोवाट पर 60 हजार, 3 किलोवाट पर 78 हजार और 3 किलोवाट से अधिक क्षमता के संयंत्र लगाने पर 78 हजार तक की सब्सिडी भी दी जाएगी।




