बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बने राज्यसभा सदस्य, उपराष्ट्रपति ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट पद और गोपनीयता की शपथ ली। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति जगदीप धनकड़ ने महेंद्र भट्ट को शपथ दिलाई।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद आज गुरुवार को संसद भवन में शपथ ली। उत्तराखंड से खाली राज्यसभा की एक सीट के लिए महेंद्र भट्ट ने 15 फरवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
नाम वापसी का समय बीतने के बाद उनके निर्वाचन की घोषणा भी कर दी गई थी। राज्यसभा के सभापति ने महेंद्र भट्ट को शपथ दिलाई। चौंकाने के लिए मशहूर बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले से उत्तराखंड बीजेपी सरप्राइज हुई थी। बता दें, राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का 6 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी।




