उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आई.टी.डी.ए का ओचक निरीक्षण किया I


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आई.टी.डी.ए का ओचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 और इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाईन के कंट्रोल रूम से अल्मोड़ा जनपद के पच्योना गांव के निवासी लाल सिंह की समस्या भी सुनी। उन्होंने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को निर्देश दिये कि शिकायत का शीघ्र संज्ञान लेते हुए समाधान भी किया जाए। लाल सिंह ने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर शिकायत की थी कि खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के उनका राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है। जिसके कारण क्षेत्रीय राशन डीलर के द्वारा उन्हें राशन भी नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाल सिंह से बात करते हुए कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र ही समाधान किया जायेगा। उन्होंने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को निर्देश दिये हैं कि जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा के स्तर पर लंबित इनकी समस्या का समाधान जल्द ही कराया जाए। निरीक्षण के दोरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आई.टी.डी.ए के इंटीग्रेटेड कमांड ओर कंट्रोल सेंटर से यातायात व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने यातायात व्यवस्थाओं में लगे सभी अधिकारियों को निर्देश भी दिये कि यातायात की सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। सीएम हेल्पलाईन 1905 के कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कंट्रोल रूम में कार्य कर रहे कार्मिकों से कहा कि लोगों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित जो भी फोन कॉल आ रहे है, लोगों से शालीनता से बात कर उनकी समस्याएं को सुने और जिस विभाग से संबंधित शिकायत है, उन्हें यथा शीघ्र संबंधित विभागों को भी भेजे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर माह स्वयं सीएम हेल्पलाइन 1905 की विस्तृत समीक्षा भी करते हैं। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान आई.टी.डी.ए की विभिन्न गतिविधियों का जायजा भी लिया। इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम और उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button