उत्तराखंड

यू.सी.सी रिपोर्ट आम लोगों के लिए जारी, मुख्यमंत्री धामी ने अक्टूबर तक लागू करने का किया ऐलान


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

यू.सी.सी नियमावली कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमे समान नागरिक संहिता की पूरी रिपोर्ट शुक्रवार को जारी हुई है ।यू.सी.सी की पूरी रिपोर्ट आम लोगों के लिए अब उपलब्ध हो गई है। सरकार ने रिपोर्ट को पब्लिक डोमेन में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों अक्तूबर तक यूसीसी लागू करने का ऐलान किया था। सरकार ने अभी तक रिपोर्ट के मुख्य अंश जारी किए थे। शुक्रवार को संपूर्ण रिपोर्ट जनसामान्य के लिए उपलब्ध हो गई है। कोई भी व्यक्ति अब रिपोर्ट और कानून को इस वेबसाइट https://ucc.uk.gov.in/ पर देख सकेगा। आपको बता दे धामी सरकार ने 27 मई 2022 को यू.सी.सी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कमेटी बनाई थी। रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठित किया था। जिसमे कमेटी ने 43 जनसंवाद कार्यक्रम और विभिन्न माध्यमों से 2.33 लाख लोगों से सुझाव लिए थे। दो फरवरी, 2024 को कमेटी ने सरकार को UCC की रिपोर्ट सौंपी दी थी। धामी सरकार ने 7 फरवरी को विधानसभा के पटल पर रख पारित कराया था। 11 मार्च को राष्ट्रपति ने भी यू.सी.सी विधेयक पर मोहर लगाई थी। धामी सरकार अब यू.सी.सी की नियमावली पर कार्य कर रही है ।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button