रेखा आर्य ने आगामी राष्ट्रीय खेलो के संबंध में ली विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक, दिए अहम निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार में खेल विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण विषयो के संबंध में बैठक की।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार पहाड़ी जनपदों में भी राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए व्यवस्था करने के क्रम में पिथौरागढ़ में बाॅक्सिंग और टिहरी झील में वाॅटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाएगा।
खेल मंत्री में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेलों को मद्देनजर किये जाने वाले पी.एम.यू की टेंडर प्रक्रिया और अन्य कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाए।उन्होंने कहा कि जी-20 और इन्वेस्टर समिट की अंतर्गत ही राष्ट्रीय खेलों का भी सफल आयोजन कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। साथ ही कहा कि विभाग द्वारा बारिश को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है कि राज्य में होने वाले राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन न कराते हुए राष्ट्रीय खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जायेगा जिसमें खिलाड़ी अनुभवी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में 34 विद्याओं के अलावा करांटे, योगा, मलखम, स्पीड क्लाईम्बिंग आदि स्थानीय खेलों के साथ ही विभिन्न स्थानीय खेलों का परीक्षण करने और उन्हें राष्ट्रीय खेलों में सम्मिलित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
वहीं उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन और उदीयमान खिलाड़ियों के चयन व उनको दी जाने वाली धनराशि की भी बात की। उन्होंने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा जी.टी.सी.सी का गठन होने के बाद राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तारिख बताय जायेगी।




