लोकसभा चुनाव के लिए वोटरों की सूची तैयार, कुमाऊं के इस मतदान केंद्र में सबसे कम है मतदाता, जानें किस सीट पर हैं कितने वोटर
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

लोकसभा चुनाव के लिए वोटरों की सूची तैयार होने के साथ ही अब बूथ भी तय हो गए हैं। कुमाऊं के चंपावत जिले में सबसे कम मतदाता वाला बूथ भी है जहां 50 से भी कम वोटर हैं। ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर विधानसभा में सबसे अधिक वोटरों वाले बूथ में कुल 1480 मतदाता हैं। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र अब तय हो गए हैं। प्रदेश में पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा के लालढांग बूथ ऐसा मतदान केंद्र है जहां सिर्फ 4 मतदाता हैं जबकि कोटद्वार के ढिकाला मतदान केंद्र में 10 तही मदाता ही हैं। कुमाऊं की बात करें तो चंपावत जिले के कोटकेंद्री मतदान स्थल में कुल 47 मतदाता ही वोट डालने आएंगे।
कुमाऊं में सबसे कम मतदाता वाले ये है बूथ
| जिला | विधानसभा | बूथ | मतदाता |
| चंपावत | चंपावत | कोटकेंद्री | 47 |
| नैनीताल | लालकुआं | हाथीखाल | 75 |
| पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ | संतरापोखरी | 91 |
| अल्मोड़ा | अल्मोड़ा | कटोजिया गुंठ | 97 |
| बागेश्वर | बागेश्वर | सिमगड़ी | 115 |
| ऊधमसिंह नगर | काशीपुर | पुरुषोत्तम दास टंडर | 246 |
कुमाऊं में सबसे अधिक मतदाता वाले ये है बूथ
| जिला | विधानसभा | बूथ | मतदाता |
| ऊधमसिंह नगर | गदरपुर | हजयतनगर नं-3 कक्ष नं 1 | 1480 |
| नैनीताल | रामनगर | पीरुमदारा कक्ष नं 1 | 1446 |
| पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ | बिण-पूर्वी भाग | 1264 |
| अल्मोड़ा | सोमेश्वर | ढूमण गांव | 1250 |
| चंपावत | चंपावत | टनकपुर | 1245 |
| बागेश्वर | बागेश्वर | मैगड़ी स्टेट | 1209 |




