उत्तराखंडवायरल न्यूज़

श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने रावल पद से दिया इस्तीफा


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

भू बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी, रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने रावल पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निजी कारणों से कुछ समय पहले बदरी-केदार मंदिर समिति को अपना त्यागपत्र सौंप दिया था।

मंदिर समिति ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए अब नए रावल की घोषणा कर दी है। धाम में नायब रावल के पद पर कार्य कर रहे अमरनाथ नंबूदरी ही बद्रीनाथ धाम के नए रावल होंगे। आगामी 14 जुलाई से रावल अमरनाथ नंबूदरी हो भगवान बद्री विशाल की पूजा-अर्चना करेंगे। 13 जुलाई को उनका तिलपात्र किया जाएगा।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के त्यागपत्र को मंदिर समिति ने स्वीकार करते हुए नए रावल की तैनाती कर दी है। 13 जुलाई को नए रावल अमरनाथ नंबूदरी का तिलपात्र किया जाएगा।

14 जुलाई को वर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी बाल भोग लगाएंगे जो उनकी ओर से धाम में अंतिम धार्मिक अनुष्ठान होगा। वहीं नायब रावल के पद पर नई तैनाती के लिए भी दक्षिण भारत में विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button