उत्तराखंडराजनीति

सांकेतिक उपवास पर बैठेंगे पूर्व सीएम हरीश रावत I

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत टिहरी बांध के विस्थापित परिवारों को भूमिधरी का अधिकार न मिलने के विरोध में 1 फरवरी को गांधी पार्क में सांकेतिक उपवास पर भी बैठेंगे। हरीश रावत ने कहा कि टिहरी बांध निर्माण से लोगों ने खेती बाड़ी और घर बार की कुर्बानी दी, लेकिन 42 वर्ष बाद भी विस्थापितों को दी गई जमीन पर भूमिधरी का अधिकार नहीं मिला है। कांग्रेस सरकार के समय में हमने प्रयास भी किया था। पिछली बार विधानसभा में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने इस मुद्दे को सदन में भी उठाया था। मुझे जानकारी मिली कि सरकार भूमिधरी अधिकार की प्रक्रिया को और जटिल बनाने के दस्तावेज तैयार भी किए जा रहे हैं। सरकार के इस षड़यंत्र के खिलाफ 1 फरवरी को सांकेतिक उपवास पर बैठूंगा। जिससे सरकार को अपने कर्तव्यों का अहसास भी हो सके।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button