सार्वजनिक स्थान पर लडाई-झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

लोक शान्ति भंग करने वाले 06 अभियुक्तो को धारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत डोईवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा और शान्ति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले और शान्ति भंग का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के लिए कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत लगातार व्यापक सत्यापन/चैकिंग अभियान चला कर ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। उक्त क्रम में कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 25.03.2024 की रात्रि सूचना प्राप्त हुयी कि थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत केशवपुरी बस्ती पर कुछ व्यक्तियो द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबा व हंगामा किया जा रहा है, सूचना पर तुरन्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो मौके पर पाया कि 06 अभियुक्तगणों के बीच आपसी विवाद व कहा-सुनी हो रही और वे एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर आपस मे लडाई-झगडा कर रहे थे और एक-दूसरे से मार-पीट करने पर उतारू थे। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगणों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे किसी भी तरह नहीं माने, जिससे मौके पर लोकशान्ति भंग होने और उक्त अभियुक्तो द्वारा लडाई-झगडा कर किसी भी संगीन अपराध/घटना को अंजाम दिये जाने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत उक्त सभी अभियुक्तों को नियमानुसार अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी मे गिरफ्तार किया गया।




