दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा – यह मोदी की गारंटी और विकास की जीत
दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले – यह मोदी की गारंटी और विकास की जीत

देहरादून – दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एक भव्य विजय उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण सहित विधायकगण भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बीजेपी की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा सरकार की विकास योजनाओं का स्पष्ट परिणाम बताया। उन्होंने कहा, “यह जीत मोदी की गारंटी और विकास की जीत है। जनता ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है, और यह जीत इस बात का प्रमाण है कि देश प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ा है।”
मंत्री जोशी ने केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई भी दी और इस ऐतिहासिक जीत पर गर्व जताया।