सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक सुविधाएं कराई उपलब्ध
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित व सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन और विभागों द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं व व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही है। केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे किसी श्रद्धालु का यदि स्वास्थ्य खराब है या फिर किसी कारण से घायल होने के स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग के अन्य पडाव पर एम.आर.पी खोली गई हैI जिससे कि संबंधित श्रद्धालु का तत्परता से उपचार किया जाय।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसीएस मर्तोलिया ने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा में बीते सोमवार को ओपीडी के माध्यम से 709 तीर्थयात्रियों का उपचार कराया गया जिसमें 615 पुरुष व 94 महिलाएं शामिल थी। अब तक ओपीडी व इमरजेंसी के माध्यम से 1,44,286 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया है, जिसमें 110866 पुरुष, 33,420 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि 18 श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध कराई गई। अब तक 11,070 श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि अब तक 1,06945 तीर्थ यात्रियों की स्क्रीनिंग कराई गई।




