चलती कार से स्टंट करते दिखे पर्यटक, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
पर्यटन नगरी रामनगर में बाहरी पर्यटकों की लापरवाही का एक और मामला भी सामने आया है। कोसी बैराज क्षेत्र में दिल्ली नंबर की कार में सवार कुछ युवक चलती गाड़ी से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट व शोर-शराबा करते भी नजर आए, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था।
तस्वीरों में देखा गया कि DL नंबर की कार में बैठे युवक शीशों से बाहर निकलकर तेज आवाज में चिल्ला रहे थे और सड़क पर बेखौफ हुड़दंग भी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने न अपनी सुरक्षा का ध्यान रखा व न ही अन्य वाहन चालकों व राहगीरों की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन में इस तरह की घटनाएं लगातार ही बढ़ रही हैं, जिससे रामनगर की शांत व सौम्य छवि प्रभावित हो रही है। लोगों ने ऐसे पर्यटकों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
मामले में सीओ सुमित पांडे ने कहा कि पुलिस ने घटना का संज्ञान भी लिया है। कार नंबर के आधार पर जांच की जा रही है और संबंधित युवकों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




