10 करोड़ की नौगांव मंडी बनी शोपीस, रंवाई घाटी के किसान अब भी बिचौलियों पर निर्भर
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तरकाशी की रंवाई घाटी के किसानों के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से धारी वल्ली में बनाई गई अत्याधुनिक कृषि उत्पादन मंडी समिति अब तक शुरू नहीं हो सकी है। मंडी तैयार होने के बावजूद संचालन शुरू न होने से टमाटर, शिमला मिर्च, राजमा और अन्य नकदी फसल उगाने वाले किसानों को आज भी अपनी उपज बेचने के लिए बाहरी मंडियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
स्थानीय मंडी न होने के कारण किसान सड़क किनारे घंटों ट्रकों का इंतजार करते हैं और कई बार पूरे दिन फसल की रखवाली करनी पड़ती है। किसानों का कहना है कि बिचौलियों के जरिए उपज बेचने से उन्हें उचित दाम नहीं मिल पाता, जबकि नौगांव मंडी शुरू होने पर परिवहन खर्च कम होता और आय बढ़ती।
काश्तकार नयन सिंह बर्त्वाल, विजय बंधानी और हरिमोहन सिंह ने आरोप लगाया कि इस साल भी मंडी शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन जनप्रतिनिधियों की कमजोर पैरवी के कारण ऐसा नहीं हो सका। उनका कहना है कि बरसात में सड़कें बंद होने से फसल समय पर बाहर नहीं पहुंच पाती और भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
वहीं, कृषि उत्पादन मंडी के सचिव अजय डबराल ने बताया कि नौगांव मंडी के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुमति मिलते ही इस माह के अंत तक मंडी का उद्घाटन कर विधिवत संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे रंवाई घाटी के हजारों किसानों को अपनी उपज के विपणन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




