उत्तराखंड में कृषि भूमि में कॉलोनियां बनाना नहीं होगा आसान, सीएम धामी सरकार का प्लान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड में उपजाऊ खेत और बागीचो में आवासीय कालोनियां बनाने पर रोक के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी को इस विषय पर ठोस नीति बनाने के निर्देश दिए।
शुक्रवार सुबह जोशी के कई कैंट रोड स्थित कैंप आफिस में मुलाकात को आए भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन ने भी इस मुद्दे को उठाया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि कई स्थानों पर देखा जा रहा है किसानो को उपजाऊ भूमि, बगीचा आदि में प्लॉटिंग की जा रही है।
कृषि भूमिका बचानें के लिए इसे बंद कराना जरूरी है। मालूम हो, कुछ समय पहले यूएस नगर, हरिद्वार आदि क्षेत्रो में भ्रमण के दौरान यह विषय कृषि सचिव के सामने भी आया था। मैदानी क्षेत्रों में नई सड़कें, हाईवे बनने के बाद सड़क के किनारे खेतों में तेजी से आबादी क्षेत्र बढ़ने लगे हैं।
शर्मा ने कृषि मंत्री से नहरो की नियमित सफाई, कृषि उपकरणों में राज्य भर में एक समान छूट, सरकारी छूट राज्यभर मे बराबर हो। साथ ही किसानों को खाद देते समय नैनो यूरिया जानकारी दी जाए। सरकारी खाली भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए किसानों को दिया जाय।




