उत्तराखंडक्राइम

ताश के पत्तों से पैसा कमाने का कर रहे थे खेल, दून पुलिस ने दबोचा, अब जाना होगा जेल; मौके से 2,45,000/- रू0 की धनराशि बरामद।

रायपुर क्षेत्र में स्थित फ्लैट में दून पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे 13 लोगो को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी देहरादून को गोपनीय माध्यम से सूचना मिली कि थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत राजाराम विहार में एक फ्लैट में कई लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21/22-02-24 की रात्रि में राजाराम विहार में राज रेजिडेंसी के बगल में स्थित एक फ्लेट में दबिश दी गई तो फ्लैट के कमरे में कुल 13 व्यक्तियों को ताश के पत्तों से हार-जीत के बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पाया गया। पुलिस द्वारा मौके से सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से पुलिस टीम को 2,45,000/- रूपये (दो लाख पैंतालीस हजार रूपये) नगद व 02 ताश की गड्डी बरामद हुई । सभी अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रायपुर में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | https://tweet.id | https://kauna.biz.id | https://www.alishayaan.com | https://hytaletextures.com | https://hytaletextures.com/account | https://hytaletextures.com/cart | https://hytaletextures.com/eventv2 | https://hytaletextures.com/faq | https://hytaletextures.com/info | https://hytaletextures.com/login | https://hytaletextures.com/member | https://hytaletextures.com/page | https://hytaletextures.com/product | https://hytaletextures.com/register | https://tokolampusorot.com | https://e-casinositesi.com | https://nikeblazers.us | https://pandorashops.us | https://deathmonkey.org | https://belvederechurchofchrist.org | https://jogo-fortune-tiger.org | https://phimsongngu.org | https://go-movie.org | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 |