उत्तराखंड

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज शनिवार को पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहेंगे।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

जिला-प्रशासन की तरफ से शिलान्यास समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि पतंजलि योग पीठ का 29वां स्थापना दिवस और स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती और गुरुकुल के संस्थापक स्वामी दर्शनानंद की जयंती अवसर पर यह कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

118 वर्ष पहले स्वामी दर्शनानंद द्वारा 3 बीघे जमीन, 3 ब्रह्मचारी और 3 चवन्नियों के साथ शुरू किए गए गुरुकुल का नाम स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर होगा। 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पतंजलि गुरुकुलम के नए 7 मंजिला परिसर में करीब 1500 छात्रों के लिए आवासीय सुविधाएं भी होंगी। कार्यक्रम में एमिटी के अध्यक्ष अशोक चौहान भी शिलान्यास समारोह में उपस्थित और शामिल होंगे।

आज शनिवार को गुरुकुलम शिलान्यास के बाद रक्षामंत्री कनखल स्थित जगदगुरु आश्रम में शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात भी करेंगे। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को उनके आश्रम पहुंचने का प्लान भी मिला है। गुरुकुल में कार्यक्रम स्थल से कनखल तक उनका काफिला वाया शंकराचार्य चौक हाईवे से होते हुए पहुंचेगा, यहां से ही उनकी वापसी भी होगी।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button