Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

हल्द्वानी में भवन मानचित्र की NOC का झंझट खत्म, अब सिंगल विंडो से होगी प्रक्रिया

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

हल्द्वानी में भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया अब आसान होने जा रही है। जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल ने सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर दिया है। अब आवेदकों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाकर NOC लेने की जरूरत नहीं होगी।

नई व्यवस्था में भवन मानचित्र का आवेदन प्राधिकरण स्तर पर ही लिया जाएगा। इसके बाद पुलिस, अग्निशमन, वन विभाग, भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग, ऊर्जा निगम, जल संस्थान समेत जिन विभागों की NOC जरूरी होगी, उन्हें ऑनलाइन पत्र भेजा जाएगा। संबंधित विभाग अपनी रिपोर्ट या NOC सीधे जिला विकास प्राधिकरण को उपलब्ध कराएंगे।

प्राधिकरण के मुताबिक, इससे आवेदकों की भागदौड़ कम होगी और प्रक्रिया में पारदर्शिता, तेजी और समयबद्धता आएगी। साथ ही कागजी कार्रवाई और अनावश्यक देरी भी कम होने की उम्मीद है।

जिला विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह ने बताया कि शासन और मुख्यमंत्री के निर्देश पर भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। आवासीय मानचित्र में 7 दिन के भीतर संबंधित विभाग से NOC नहीं मिलने पर उसे डीम्ड NOC मानकर मानचित्र स्वीकृत किया जाएगा। वहीं व्यावसायिक मानचित्र के लिए 15 दिन की समयसीमा तय की गई है। इस अवधि में NOC नहीं मिलने पर उसे भी डीम्ड NOC मानकर मानचित्र स्वीकृत किया जाएगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button