Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

KBC के नाम पर 1.50 करोड़ की साइबर ठगी, 8.5 लाख और कार का दिया था झांसा

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

रुद्रप्रयाग के उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति से KBC के नाम पर करीब 1.50 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, 14 जनवरी 2026 को उन्होंने फेसबुक पर ‘KBC चेहरा पहचानो’ गेम में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्हें 8.5 लाख रुपये जीतने और एक चार पहिया वाहन मिलने का मैसेज आया। नितिन नाम के व्यक्ति ने WhatsApp के जरिए उनसे संपर्क किया।

इनाम की रकम जारी करने के नाम पर पहले 1,550 रुपये टैक्स के तौर पर जमा कराए गए। इसके बाद अलग-अलग WhatsApp नंबरों से संपर्क कर ठगों ने टैक्स और कई तरह के शुल्क के नाम पर लगातार पैसे मांगने शुरू कर दिए। भरोसा जीतने के लिए प्रधानमंत्री, एक बड़े उद्योगपति और एक बड़े अभिनेता की तस्वीरों के साथ RBI के फर्जी दस्तावेज भी भेजे गए।

मार्च से सितंबर 2026 के बीच पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। शिकायत के मुताबिक, उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा, SBI, चमोली जिला सहकारी बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के खातों से पैसे भेजे। ठगों की मांग पूरी करने के लिए उन्होंने परिचितों से उधार लेकर भी रकम दी। इस तरह करीब 1.50 करोड़ रुपये ठगों के पास पहुंच गए।

लगातार पैसे देने के बावजूद न तो इनाम की रकम मिली और न ही कार। इसके बजाय ठगों ने और पैसे की मांग शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित को साइबर ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई।

एसएसपी STF अजय सिंह के मुताबिक, शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IT Act की धारा 66, 66D और BNS की धारा 318(4), 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मोबाइल नंबरों, WhatsApp अकाउंट, बैंक खातों और रकम के ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button