नैनीताल में पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते और सामाजिक मर्यादाओं को पिता ने किया तार-तार, 10 वर्षीय बेटी से दुराचार – Doon Darshan
उत्तराखंडक्राइम

नैनीताल में पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते और सामाजिक मर्यादाओं को पिता ने किया तार-तार, 10 वर्षीय बेटी से दुराचार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नैनीताल के कोतवाली क्षेत्र में पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते और सामाजिक मर्यादाओं को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। क्षेत्र निवासी महिला ने अपने ही पति पर उसकी 10 वर्षीय बेटी से दुराचार करने के आरोप लगाए है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

नैनीताल निवासी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी 10 वर्षीय बेटी ने पिता की ओर से उसके साथ दुराचार और मारपीट करने की शिकायत की। कुछ दिन पूर्व बेटी की शिकायत को पहले तो उसने सच ही नहीं माना। लेकिन कुछ दिन बाद जब बच्ची ने फिर शिकायत कर कहा कि जब वह घर से काम पर चली जाती है तो पिता उसके साथ गंदी हरकत करता है। पिता का यह रवैया लंबे समय से ही चल रहा है। पिता ने उसके साथ मारपीट कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपित पिता के विरुद्ध पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश करने के साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के बाद आज बुधवार को पोक्सो कोर्ट पेश भी किया जाएगा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button