चिकित्सा अधिकारियों के 276 बैकलॉग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 7 मई से साक्षात्कार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून : उत्तराखंड राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा अधिकारियों के 276 बैकलॉग पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब शुरू कर दी है। चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
1 मई को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जबकि 7 मई से साक्षात्कार एवं अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस भर्ती में अनुसूचित जाति के 183, अन्य पिछड़ा वर्ग के 59, अनुसूचित जनजाति के 6, और दिव्यांगजनों के लिए 28 पद शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी होते ही चारधाम यात्रा और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 276 नए डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।




