उत्तराखंडक्राइम

रिश्तेदार ने बनाई महिला की फर्जी फेसबुक आईडी, फिर अपलोड कर दी अश्लील वीडियो


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

एक महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर और अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप लगाया है। साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी की है। पुलिस मामले की अब गहनता से जांच कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर भी बताया कि उसके नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परिचितों को अपनी फ्रेंड लिस्ट में शामिल भी कर लिया। साथ ही कुछ दिन बाद अश्लील वीडियो व फोटो अपलोड करने भी शुरू कर दिए। एक रिश्तेदार ने ही उसे फर्जी फेसबुक आईडी बनाने की जानकारी भी दी। उसने फर्जी फेसबुक आईडी पर मैसेंजर में आईडी बंद करने की बात भी कही। आरोप है कि मैसेज में इस पर गाली-गलौज भी कर दी। साथ ही वह लगातार फेसबुक आईडी पर अश्लील वीडियो भी डाल रहा है। आरोप लगाया कि एक रिश्तेदार ने उसकी फर्जी आईडी बनाई है और वह उसे बदनाम करने का काम भी कर रहा है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अब जांच कराई जा रही है। साथ ही महिला के रिश्तेदार से भी पूछताछ की जाएगी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button