आज से फिर शुरू होगी सहस्त्रधारा से गौचर और जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा, 15 मई से पौड़ी व श्रीनगर के लिए भी उड़ानें, सीएम धामी ने नवंबर में पहली बार हवाई सेवा की थी शुरुआत – Doon Darshan
उत्तराखंड

आज से फिर शुरू होगी सहस्त्रधारा से गौचर और जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा, 15 मई से पौड़ी व श्रीनगर के लिए भी उड़ानें, सीएम धामी ने नवंबर में पहली बार हवाई सेवा की थी शुरुआत


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड में हेली सेवाओं का विस्तार एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने जा रहा है। 30 अप्रैल से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से गौचर और जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा का संचालन अब दोबारा शुरू हो रहा है। वहीं, 15 मई से पौड़ी व श्रीनगर के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू किए जाने की तैयारी भी है।

इस बार चारों रूटों पर हेलिकॉप्टर संचालन का जिम्मा थुंबी एविएशन को सौंपा गया है। पहले इन रूटों पर वैकल्पिक रूप से पवन हंस द्वारा सेवाएं दी जा रही थीं। अब उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने टेंडर प्रक्रिया के तहत थुंबी एविएशन को चयनित भी किया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नवंबर 2024 में गौचर और जोशियाड़ा के लिए पहली बार हवाई सेवा की शुरुआत भी की थी। इन सेवाओं से न केवल स्थानीय लोगों को, बल्कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

UCADA के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने जानकारी दी कि बुधवार, 30 अप्रैल से दोनों रूटों पर सेवाएं चालू कर दी जाएंगी। इसके बाद 15 मई से पौड़ी और श्रीनगर के लिए भी उड़ानों का संचालन भी शुरू किया जाएगा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button