उत्तराखंडराजनीति

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा 2024 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की, यात्रा की तैयारियों और मॉनिटरिंग के लिए कमेटी को गठित किए जाने के भी निर्देश।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा 2024 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने यात्रा की तैयारियों और मॉनिटरिंग के लिए कमेटी को गठित किए जाने के निर्देश भी दिए। आज गुरुवार को सचिवालय में हुई बैठक में सीएम ने चारों धामों में यातायात प्रबंधन के सुगम संचालन के लिए एसपी/ एडिशनल एसपी रैंक के आधिकारी को भी नियुक्त किए जाने, सभी अधिकारी और विभागों में आपसी समन्वय से कार्य किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा बीते वर्षों की यात्रा में जो कमी और समस्याएं सामने आई हैं, उनके अनुभवों से प्लानिंग से काम कर उन समस्याओं को भी इस साल दूर किया जाए। संपूर्ण पैदल मार्गो और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी भी लगाए जाए। उन्होंने कहा यात्रियों के साथ ही स्थानिय लोगों के हितों का भी ध्यान को रखा जाए। शासन स्तर से चारों धामों की लाइव मॉनिटरिंग की जाए और साथ ही आपदा कंट्रोल रूम का सुचारू संचालन भी किया जाए। सीएम ने कहा कि खराब मौसम पूर्वानुमान की सूचना यात्रियों तक समय से ही पहुंचे। जिसके लिए यात्रियों के मोबाइल पर भी अलर्ट मैसेज की व्यवस्था की जाए। पैदल मार्गों की नियमित सफ़ाई भी हो। यात्रा मार्ग पर बने शौचालयों में विशेष तौर पर साफ सफाई भी रखी जाए। यात्रा मार्गों पर शौचालय की संख्या को बढ़ाई जाए। उन्होंने मिशन मोड पर प्लास्टिक फ्री चारधाम पर काम करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने यात्रा प्रारंभ होने से पहले ही चारों धामों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने, पैदल मार्गो में स्ट्रीट लाइट लगाने व यात्रा मार्ग पर सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जाने के लिए भी कहा। सीएम धामी ने कहा कि चार धाम मार्गों का सुधारीकरण यात्रा से पूर्व ही कर लिया जाए। जिन स्थानों पर अधिकांश मार्ग अवरूद्ध भी होते है ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर जे.सी.बी और मशीन आदि की व्यवस्था भी की जाए। यात्रा के दौरान कोई भी मार्ग बंद होने पर उसे तुरंत ही खोले जाने की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए बसों और टैक्सियों आदि की आवश्यकता के सम्बन्ध में आकलन कर पहले से ही व्यवस्था किए जाने के निर्देश भी दिए। सीएम ने यात्रा मार्ग पर स्वास्थ संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तार भी जल्द किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर अस्थाई चिकित्सा केन्द्रों में चिकित्सा और अपेक्षित स्टाफ की तैनाती के साथ जीवनरक्षक दवाई, उपकरण, पोर्टेबल आक्सीजन सिलेण्डर और एम्बुलेन्स व एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाए।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button