उत्तराखंड

वीकेंड पर उमड़ा मसूरी में पर्यटकों का सैलाब, चार किलोमीटर लंबा जाम, होटल फुल

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। ईद की छुट्टी व रविवार के अवकाश के संयोग से पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बार फिर पर्यटकों का सैलाब ही उमड़ पड़ा। सुहावने मौसम और हल्की बारिश के बीच बीते शुक्रवार से मसूरी आने वालों की भारी भीड़ देखी गई। किंक्रेग से गांधी चौक तक चार किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया। कैंपटी और धनोल्टी रोड पर भी वाहन रेंगते ही रहे।

पर्यटकों की भारी आमद के चलते मसूरी व आसपास के होटल शत-प्रतिशत बुक भी हो चुके हैं। कई पर्यटकों को कमरा न मिलने पर लौटना भी पड़ा। रेंटल दुपहिया व टैक्सियों की अवैध पार्किंग से जाम और भी विकराल हो गया।

गर्मी से राहत पाने को बड़ी संख्या में NCR, यूपी व पंजाब से पर्यटक मसूरी पहुंचे हैं। पुलिस ने नो-पार्किंग जोन में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, साथ ही यातायात सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की जा रही है। होटल एसोसिएशन के मुताबिक अगले वीकेंड की 80% बुकिंग पहले ही हो चुकी है।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button