बागेश्वर: साइबर ठगी के शिकार तीन लोगों को मिली राहत, 1.96 लाख की राशि साइबर सेल ने कराई रिफंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के शिकार 3 नागरिकों को बड़ी राहत दी है। पुलिस की तत्परता और तकनीकी कार्रवाई के चलते ठगी गई ₹1,96,500 की रकम वापस संबंधित पीड़ितों के बैंक खातों में रिफंड भी करा दी गई है।
इन लोगों के खाते से की गई थी ठगी
- जय दत्त कांडपाल ने अज्ञात व्यक्ति पर ₹85,500 की साइबर ठगी का आरोप लगाया था।
- गोपाल सिंह रौतेला, निवासी रवाईखाल, के खाते से ₹1,01,000 की रकम ऑनलाइन ठगी के जरिए निकल गई थी।
- कुंदन सिंह टाकुली, निवासी झुनी, के साथ ₹10,000 की ठगी हुई थी।
सभी मामलों में पीड़ितों ने समय पर साइबर सेल से शिकायत भी की, जिस पर तुरंत तकनीकी कार्रवाई भी शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
एसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के ने बताया कि
साइबर सेल ने तीनों मामलों में त्वरित जांच करते हुए तकनीकी माध्यमों से बैंक व संबंधित संस्थानों से समन्वय कर पूरी राशि पीड़ितों के खातों में लौटवा भी दी है।
साल 2025 में अब तक 23 मामलों में 7.46 लाख की रिकवरी
एसपी ने आगे बताया कि वर्ष 2025 में अब तक साइबर सेल ने 23 अलग-अलग मामलों में कुल ₹7,46,925 की ठगी गई रकम पीड़ितों को वापस भी दिलाई है। यह सफलता साइबर सुरक्षा व जागरूकता के क्षेत्र में पुलिस की मजबूत सक्रियता को भी दर्शाती है।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर व्यक्तिगत जानकारी या बैंक विवरण को साझा न करें। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 या साइबर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क भी करें।




