Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड

आईएमए पासिंग आउट परेड: 419 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना में शामिल, 9 मित्र देशों के 32 कैडेट्स भी पास आउट


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून – भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड में आज शनिवार को देश को समर्पण की शपथ के साथ 419 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा भी बने। इस अवसर पर 9 मित्र देशों के 32 विदेशी कैडेट्स ने भी अकादमी से प्रशिक्षण पूरा कर अपनी-अपनी सेनाओं में कदम भी रखा।

श्रीलंका के सेना प्रमुख ने ली परेड की सलामी

इस भव्य आयोजन में श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भी रहे और रिव्यूइंग ऑफिसर की भूमिका निभाते हुए परेड की सलामी भी ली। परेड का शुभारंभ सुबह 6:38 बजे मार्कर्स कॉल के साथ हुआ, जिसके बाद कंपनी सार्जेंट मेजरों ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी स्थिति संभाली।

6:42 बजे एडवांस कॉल के साथ कैडेट्स ने परेड मैदान में कदमताल करते हुए प्रवेश भी किया। लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो ने परेड का निरीक्षण कर कैडेट्स का मनोबल बढ़ाया व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया।

सम्मानित हुए ये कैडेट्स

  • स्वॉर्ड ऑफ ऑनर व सिल्वर मेडल – अनिल नेहरा
  • गोल्ड मेडल – रोनित रंजन
  • ब्रॉन्ज मेडल – अनुराग वर्मा
  • टीईएस सिल्वर – कपिल
  • टीजी सिल्वर – आकाश भदौरिया
  • चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर – केरन कंपनी

देशभक्ति और अनुशासन का प्रतीक बनी परेड

परेड में कैडेट्स की संगठित चाल, कदमताल, व जोश ने दर्शकों को गर्व से भर दिया। यह परेड न केवल भारतीय सेना की परंपराओं को दर्शाती है, बल्कि अनुशासन, परिश्रम व समर्पण का जीवंत उदाहरण भी पेश करती है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button