भारी बारिश का असर: जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में डे सफारी अगले आदेश तक बंद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
रामनगर। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब पर्यटन गतिविधियों पर पड़ने भी लगा है। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने एहतियातन डे सफारी को अगले आदेश तक बंद करने का निर्णय भी लिया है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर साकेत बडोला ने बताया कि
अभी तक गर्जिया, ढेला व झिरना पर्यटन जोन में सुबह व शाम की पाली में सफारी संचालित हो रही थी। लेकिन लगातार हो रही बारिश और जिला प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सफारी संचालन को रोक दिया गया है।
बढ़ा खतरा, सुरक्षा सर्वोपरि
डायरेक्टर बडोला ने बताया कि
बुधवार को भी सुबह की पाली में सफारी रद्द करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जंगल की पगडंडियां फिसलन भरी भी हो जाती हैं और नदियां-नाले अचानक उफान पर भी आ जाते हैं। ऐसे में पर्यटकों व सफारी वाहनों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इसलिए मौसम सामान्य होने के बाद ही सफारी बहाल करने पर विचार भी किया जाएगा।
पर्यटन कारोबार पर असर
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व हर वर्ष लाखों देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। बाघ, हाथी व अन्य दुर्लभ वन्यजीवों को देखने का रोमांच पर्यटकों के लिए खास अनुभव भी होता है। लेकिन सफारी बंद होने से गाइड, जीप संचालक, होटल व रिसॉर्ट व्यवसायियों की आय प्रभावित भी हो रही है। इसके बावजूद स्थानीय लोग मानते हैं कि जान-माल की सुरक्षा से बड़ा कुछ नहीं है और प्रशासन का यह कदम सही भी है।
डायरेक्टर बडोला ने कहा कि मौसम पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालात सामान्य होते ही सफारी फिर से शुरू भी कर दी जाएगी।




