यमुनोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए बंद, इस वर्ष 6.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां यमुना के दर्शन – Doon Darshan
उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए बंद, इस वर्ष 6.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां यमुना के दर्शन


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

यमुनोत्री : पवित्र यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट आज विधिविधानपूर्वक छह माह के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से पूर्व मां यमुना मंदिर का खजाना खोला गया, जिसके बाद विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

मंदिर समिति के अनुसार, इस वर्ष 6,45,000 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर चढ़ावा भेंट किया। इस यात्राकाल के दौरान यमुनोत्री मंदिर समिति को करीब 50 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या और आय दोनों में हल्की कमी दर्ज की गई है। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल और सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि इस वर्ष दान पात्र और रसीद बुकों से प्राप्त चढ़ावे की कुल राशि लगभग 50 लाख रुपये रही।

उन्होंने बताया कि यात्राकाल शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और कपाट बंद करने की समस्त प्रक्रिया वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न की गई। अब मां यमुना की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में विराजमान रहेगी, जहां आगामी छह माह तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button