ऑपरेशन प्रहार के तहत डोईवाला पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत डोईवाला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 7 मई 2026 को डोईवाला थाना क्षेत्र में सुसवा नदी के पास ग्राम खैरी में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 2 लोगों को ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाते भी पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 5200 रुपये नकद व एक ताश की गड्डी बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन सिंह (43) निवासी दूधली, थाना क्लेमनटाउन व केशव राम (55) निवासी सत्तीवाला, थाना डोईवाला के रूप में हुई है।
कार्रवाई के दौरान मौके पर खड़ी स्कूटी UK07BF-6322 के दस्तावेजों में खामियां मिलने पर पुलिस ने वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज भी कर दिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डोईवाला में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




