मुख्यमंत्री धामी ने ली सड़कों की दुर्दशा का संज्ञान, कुमाऊं की सभी शहरी सड़कों को जल्द बनाया जाएगा गड्ढामुक्त
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद विभाग में तेजी आई है और अब सड़कों की मरम्मत और पैचवर्क का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता को सुगम सड़क सुविधा प्रदान करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी जिले की सड़क पर गड्ढे नहीं रहने चाहिए और सभी मरम्मत कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने विभागीय सचिव को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें क्षेत्रवार सड़कों की स्थिति और चल रहे मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई है।
रविवार को भेजी गई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यूएस नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में पेचवर्क का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। 26 अक्टूबर को अमर उजाला ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि विभागीय दावों के बावजूद कई प्रमुख शहरी सड़कों पर पैचवर्क अधूरा है और जनता को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, कुमाऊं के सभी जिलों में शहरी सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्त अभियान अब अंतिम चरण में है। विभाग ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में सभी प्रमुख सड़कें सुगम यातायात के योग्य बना दी जाएंगी।




