रुद्रप्रयाग में पहुंची यूकेडी नेता दिवाकर भट्ट की अस्थि कलश यात्रा, बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ दिवंगत नेता दिवाकर भट्ट की अस्थि कलश यात्रा मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने “दिवाकर भट्ट अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा में शामिल होकर दिवंगत नेता को अंतिम सम्मान भी अर्पित किया।
यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि राज्य आंदोलन के नायकों के सपनों का उत्तराखंड आज भी अधूरा ही है। दिवाकर भट्ट की श्रद्धांजलि यात्रा के माध्यम से पूरे प्रदेश में यह संदेश दिया जा रहा है कि राज्य निर्माण के बाद भी मूल निवास, राजधानी, भाषा व रोजगार के अधिकार अधूरे हैं।
अस्थि कलश यात्रा मंगलवार रात गोपेश्वर रवाना हुई, जबकि बुधवार को यह ऊखीमठ होते हुए टिहरी के लिए प्रस्थान भी करेगी। यूकेडी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि दिवाकर भट्ट के विचारों व उनके संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि यूकेडी जल, जंगल, जमीन व रोजगार के अधिकार लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।
युवा नेता मोहित डिमरी ने दिवाकर भट्ट को राज्य आंदोलन की “आत्मा” बताते हुए कहा कि उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सभी दलों को राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर काम भी करना होगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, बहादुर सिंह रावत, आशीष नेगी, मोहित डिमरी, देवेंद्र चमोली, सूरत सिंह झिंक्वाण, अजीत भंडारी सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




