जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने पीएम श्री आदर्श इंटर कॉलेज पौंठी में बच्चों को सीधे पढ़ाया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रप्रयाग के पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौंठी में विद्यार्थियों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब जिलाधिकारी प्रतीक जैन बिना पूर्व सूचना स्कूल पहुंचे व सीधे कक्षा में बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाने लगे।
डीएम ने गणित, अंग्रेजी व अन्य विषयों को रचनात्मक और सरल तरीके से समझाया। उन्होंने दैनिक जीवन के उदाहरणों से बच्चों को अवधारणाएँ समझाईं, जिससे उनकी रुचि और आत्मविश्वास भी बढ़ा। विद्यार्थी सक्रिय होकर प्रश्न पूछते रहे और सीखने में उत्साह भी दिखाया।
जिलाधिकारी ने बच्चों को कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि सोचने-समझने की क्षमता विकसित भी करना है। उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन व सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रतीक जैन ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था और पीएम श्री योजना के तहत चल रही गतिविधियों की सराहना की और शिक्षकों से नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने का आह्वान भी किया। इस पहल से बच्चों का मनौबल बढ़ा व शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल भी तैयार हुआ।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




