दून से टिहरी के लिए जल्द बनेगी टनल, सीएम धामी ने की घोषणा; 1300 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नई टिहरी: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की ओर अग्रसर है। जल्द ही देहरादून से टिहरी के लिए टनल का निर्माण भी शुरू होगा और इससे पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी। सीएम बीते रविवार को टिहरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी के समर्थन में चंबा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि बीजेपी के शासन में उत्तराखंड के हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल निर्माण, आलवेदर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। पीएम ने 10 वर्ष के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्य किए। साथ ही देशवासियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सीएम ने कहा उत्तराखंड में जी 20 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की बैठकें हुई हैं जिनमें टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में दो बैठकें हुई व इससे टिहरी जनपद को विशेष पहचान भी मिली है।
कहा कि पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण टिहरी झील रिंग रोड का काम 7800 करोड़ रूपये से शुरू किया जा रहा है। टिहरी झील के विकास के लिए भी 1300 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत हो गई है। पूर्व में सबसे ज्यादा घोषणाएं हुई हैं जिससे इस क्षेत्र के विकास को गति भी मिलेगी। टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनहित में कई कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू की हैं जनता प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय भी बनाएगी।




