प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने संभाली देहरादून SSP की कमान, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर रहेगा फोकस
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून। प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने आज शनिवार को देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) का पदभार भी ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने व यातायात व्यवस्था में सुधार को अपनी प्रमुख प्राथमिकताएं भी बताया।
उन्होंने कहा कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम भी उठाए जाएंगे। साथ ही पुलिसकर्मियों का मनोबल ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष फोकस भी रहेगा, ताकि जनता को बेहतर व प्रभावी पुलिसिंग का लाभ मिल सके।
नए एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि सामाजिक सौहार्द व धार्मिक सामंजस्य बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति भी अपनाई जाएगी। ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित भी की जाएगी।
उत्तराखंड पुलिस के नेतृत्व में शहर में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात भी उन्होंने दोहराई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




