गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी, हर्षिल घाटी बनी सफेद चादर, ठंड में इजाफा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम समेत जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बीते दिनों हुई बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। बर्फबारी के बाद सेब व अन्य फसलों के काश्तकारों को बड़ी राहत मिली है और उनके चेहरे खिल उठे हैं।
धामों में करीब 7–8 इंच और हर्षिल घाटी सहित ऊंचाई वाले गांवों में 3–4 इंच बर्फ भी जमी है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि मार्च में हुई यह बारिश व बर्फबारी फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
मौसम विभाग ने आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी व मैदानी जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740