देहरादून में छात्रों के दो गुटों में खूनी झड़प, बीटेक छात्र की मौत, 3 गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक छात्र की मौत ही हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुल 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बीते सोमवार रात केहरी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई, जिसमें 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना गंभीर रूप से घायल भी हो गया। उसे पहले प्रेमनगर अस्पताल व फिर दून अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं और उनके बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते ही ये घटना हुई।
पुलिस ने मामले में 3 छात्रों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल भी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




