अब महिलाओं को घर के पास मिलेगा न्याय, ‘महिला आयोग आपके द्वार’ पहल शुरू
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग की नई पहल ‘महिला आयोग आपके द्वार’ से अब पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। इस पहल के तहत देश के किसी भी हिस्से में महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी किया जा रहा है।
आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया कि 9 से 14 मार्च के बीच देश के 500 जिलों में जनसुनवाई भी आयोजित की गई, जिसमें करीब 15 हजार महिलाओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
इसके अलावा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए राज्य स्तर पर शिकायत एवं जांच समितियां भी गठित की गई हैं। वहीं केंद्र शासित प्रदेशों में भी स्थानीय स्तर पर कमेटियां बनाकर मामलों के त्वरित निपटारे की व्यवस्था भी की गई है।
आयोग की ओर से राज्यों के डीजीपी के साथ नियमित बैठकें कर मामलों के निस्तारण व पीड़िताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार को लेकर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। आयोग का कहना है कि जो मामले स्थानीय स्तर पर हल नहीं हो पाते, उनमें टीम मौके पर जाकर अधिकारियों की मौजूदगी में समाधान सुनिश्चित भी करती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




