देहरादून में रोड रेज घटना के बाद कानून व्यवस्था पर सख्ती, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून में रोड रेज और फायरिंग की घटना में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत के बाद राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख भी अपनाया है। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में गृह व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर गश्त बढ़ाने और हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शहर व आसपास के इलाकों में पीक आवर, मॉर्निंग व डे-नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाने को कहा। साथ ही बार और रेस्टोरेंट के निर्धारित समय का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि वीकेंड पर देहरादून को हुड़दंग व पार्टीबाजों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले बार व अवैध प्रतिष्ठानों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
इसके अलावा शहर के आसपास होमस्टे की मैपिंग, किरायेदारों व पीजी में रहने वालों का सघन सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर भी रखी जा सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




