Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर सेमिनार, ‘पिलग्रिमेज हैंडबुक’ जारी

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए देहरादून में स्वास्थ्य व सड़क सुरक्षा पर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की ओर से लोकभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में हाई एल्टीट्यूड सिकनेस, सड़क दुर्घटना रोकथाम व गोल्डन आवर में उपचार जैसे अहम विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी भी साझा की।

इस मौके पर सुरक्षित यात्रा के लिए “पिलग्रिमेज एजुकेशन हैंडबुक” का विमोचन भी किया गया, जिसमें यात्रियों के लिए जरूरी सावधानियां व स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़े लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “आस्था के साथ सावधानी” ही यात्रा का मूलमंत्र भी होना चाहिए।

विशेषज्ञों ने सलाह दी कि यात्री यात्रा से पहले स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराएं, खासकर बुजुर्ग लोग डॉक्टर की सलाह के बाद ही यात्रा भी करें। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धीरे-धीरे चढ़ाई, नियमित ऑक्सीजन व ब्लड प्रेशर जांच, दवाइयों का सेवन और किसी भी चेतावनी संकेत पर तुरंत मेडिकल सहायता लेने की सलाह भी दी गई।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button