आशारोड़ी शोकसभा में राकेश टिकैत का पुलिस पर हमला, दिव्यांशु हत्याकांड में सख्त सजा की मांग
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून के आशारोड़ी में दिव्यांशु की शोकसभा में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उत्तराखंड पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए और कहा कि “यह देवभूमि है, इसे बचा लो।” वह आज शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसानों के साथ दून कूच के तहत शोकसभा में पहुंचे, जहां दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग भी उठाई गई।
शोकसभा के दौरान दिव्यांशु के बाबा भावुक होकर फूट-फूट कर रो पड़े, जिसके बाद मौजूद लोगों ने उन्हें ढांढ़स बंधाया और कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
राकेश टिकैत ने कहा कि देहरादून में छात्रों के साथ बढ़ रही अपराध की घटनाएं बेहद ही चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांशु जाटराणा की जिस तरह छात्रों के एक गुट ने मिलकर हत्या भी की, उससे छात्रों व अभिभावकों के भीतर असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।
उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित व सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जो समाज में कड़ा संदेश भी दे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




